जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक में सीएस ने कहा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

12 से 14 अप्रैल तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान दो लाख 60 हजार 235 बच्चों को दी जायेगी पोलियो की सुई प्रचार-प्रसार के लिए प्रभात फेरी निकालने पर भी हुई चर्चा साहिबगंज : अागामी 12 से 14 अप्रैल के बीच पल्स पोलियो अभियान चलेगा. ये बातें सीएस डॉ बी मरांडी ने शनिवार को विकास भवन […]
विज्ञापन
12 से 14 अप्रैल तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान
दो लाख 60 हजार 235 बच्चों को दी जायेगी पोलियो की सुई
प्रचार-प्रसार के लिए प्रभात फेरी निकालने पर भी हुई चर्चा
साहिबगंज : अागामी 12 से 14 अप्रैल के बीच पल्स पोलियो अभियान चलेगा. ये बातें सीएस डॉ बी मरांडी ने शनिवार को विकास भवन सभागार में डीटीएफ की बैठक को संबोधित करते कही. उन्होंने कहा कि इस बार दो लाख 60 हजार 235 बच्चों के बीच पोलियो की सूई दी जायेगी. 25 अप्रैल से ड्रॉप पिलाने की प्रक्रिया पूर्णरूपेण बंद हो जायेगी. सुई देने की प्रक्रिया चलेगी. उन्होंने कहा कि आठ अप्रैल से मिशन इंद्रधनुष भी चलेगा.
इसमें लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है. हर हाल में छूटे हुए बच्चों को सूई देनी है. इससे कि यह बीमारी दोबारा नहीं आ सके. इसके लिए घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया. पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया गया है. वही दूसरी ओर पूरी तरह जनसंपर्क करने का निर्देश दिया. मौके पर एसीएमओ अंबिका मंडल, डब्लूएचओ के आशीष तिग्गा, डॉ कलवारी उरांव समेत दर्जनों चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे.
कुपोषण से निबटने की हुई समीक्षा:
राज्य पोषण मिशन की बैठक जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद जयसवाल की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन के सभागार में हुई. इसमें कुपोषण से निबटने के लिए जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पाया है, जिनका आंशिक हुआ हैं उन्हें चिन्हित कर टीकाकरण करवाने, छह माह से पांच वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों को आयरन एवं फोलिक एसिड की खुराक देने, सहिया, एएनएम तथा आंगनबाड़ी सेविका द्वारा स्तनपान के लाभ तथा शिशु की देखभाल से संबंधित महिलाओं को जानकारी देने, तिरंगा फीता से बच्चों का नाप लेने एवं विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन समर्पित करने, अतिकुपोषण बच्चों की पहचान कर उन्हें नजदीकी कुपोषण उपचार केंद्र में भरती कराने, नमक में आयोडीन की मात्रा की जांच करने, गर्भवती महिलाओं को आयोडीन युक्त नमक के सेवन को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की गयी.
मौके पर सीडीपीओ व सुपरवाईजर तथा एएनएम उपस्थित थी.
सिविल वर्क के सभी कार्यों का अविलंब करें निष्पादन : सिविल कार्यों के सभी कार्य जो लंबित है. उसका निष्पादन अविलंब करें. ये बातें सीएस डॉ बी मरांडी ने अपने कार्यालय में कार्यकाल की अंतिम मासिक बैठक में कही. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व उपस्वास्थ्य केंद्र जहां पर भवन निर्माण के कार्य लंबित है. उन्हें पूर्ण करें. मिशन इंद्रधनुष, पल्स पोलियो अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने पर भी चर्चा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




