मसजिद के बगल में शराब दुकान का विरोध

Published at :03 Apr 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
मसजिद के बगल में शराब दुकान का विरोध

मिर्जाचौकी के ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर की मांग साहिबगंज : डीसी साहब धर्म स्थल के बगल में शराब दुकानें को बंद करवायें. बच्चों, महिला समेत धर्म से जुड़े लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. ये बातें मिर्जाचौकी के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह को ज्ञापन सौंपने के […]

विज्ञापन

मिर्जाचौकी के ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर की मांग

साहिबगंज : डीसी साहब धर्म स्थल के बगल में शराब दुकानें को बंद करवायें. बच्चों, महिला समेत धर्म से जुड़े लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. ये बातें मिर्जाचौकी के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह को ज्ञापन सौंपने के क्रम में कही. उन्होंने कहा कि मिर्जाचौकी बड़ी मसजिद के समीप शराब दुकान खुलने से हमेशा हल्ला-गुल्ला होता है. शराब की खाली बोतल एवं देशी शराब की पैलॉथीन मसजिद के बगल फेंक दिया जाताहै.
इस कारण नमाज पढ़ने आनेवाले लोगों को परेशानी होती है. मौके पर ग्रामीण समीद अंसारी, मो शहादत अंसारी, शाह आलम, तनवीर आलम, हन्नान अंसारी, संजय टुडू, मो लतीफ अंसारी, मो कुर्बान, मो अमन आलम, तनवीर, साकीर, नईम, मो तसलीम, मो शहाबुदीन, जहांगीर, नसीम अंसारी, मो जुलफन अंसारी समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. इधर डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola