केंद्रीय मंत्री उमा भारती आज होंगी साहिबगंज में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Apr 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना की समीक्षा बैठक में लेंगी हिस्सा साहिबगंज : भारत सरकार के केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती, सूबे के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, विभाग के केंद्रीय सचिव संदीप कुमार, नगर विकास विभाग के सचिव अरूण सिंह, पीएचइडी विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह, जल संसाधन सचिव सुखदेव सिंह गुरुवार को […]
विज्ञापन
नमामि गंगे योजना की समीक्षा बैठक में लेंगी हिस्सा
साहिबगंज : भारत सरकार के केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती, सूबे के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, विभाग के केंद्रीय सचिव संदीप कुमार, नगर विकास विभाग के सचिव अरूण सिंह, पीएचइडी विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह, जल संसाधन सचिव सुखदेव सिंह गुरुवार को 11:30 बजे साहिबगंज पहुंचेंगे. शहर के साक्षरता चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उमा भारती का भव्य स्वागत किया जायेगा. जहां से सीधे परिसदन पहुंचेंगी.
वहां जिले के पदाधिकारी के साथ नमामि गंगे की समीक्षा बैठक करेंगी. इसके बाद केंद्रीय मंत्री उमा भारती समदा घाट से होते हुए गंगा मार्ग से मनिहारी के लिए प्रस्थान करेंगी. राजमहल प्रतिनिधि के अनुसार उमा भारती गुरुवार की रात्रि 10:30 बजे पश्चिम बंगाल के मालदा से राजमहल पहुचेंगी. सुबह गंगा का भ्रमण करने के बाद साहिबगंज के लिये रवाना होंगी. सभी मंत्री व सचिव को जिला प्रशासन के द्वारा स्मृति चिह्न श्याम विश्वकर्मा की बनी कलाकृति दी जायेगी. सूत्रों के अनुसार देर होने पर हेलीकॉप्टर द्वारा मनिहारी जायेंगी.
पूर्व सिदो कान्हू सभागार में पीएचइडी विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में 33 पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिप सदस्य, जलसहिया के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




