साहिबगंज से महाराजपुर डबल रेलवे लाइन जल्द

साहिबगंज : साहिबगंज -महाराजपुर दोहरी रेल लाइन जल्द ही चालू किया जायेगा. ये बातें साहिबगंज-महाराजपुर दोहरी रेल लाइन का निरीक्षण करने कोलकाता से आये सीआरएस पीके आचार्य ने कही. महाराजपुर से साहिबगंज के बीच बन रही दोहरी रेल लाइन का काम पूरा हो गया है. बुधवार को इस पर ट्रेन चलाकर रेल लाइन का ट्रायल […]
साहिबगंज : साहिबगंज -महाराजपुर दोहरी रेल लाइन जल्द ही चालू किया जायेगा. ये बातें साहिबगंज-महाराजपुर दोहरी रेल लाइन का निरीक्षण करने कोलकाता से आये सीआरएस पीके आचार्य ने कही. महाराजपुर से साहिबगंज के बीच बन रही दोहरी रेल लाइन का काम पूरा हो गया है. बुधवार को इस पर ट्रेन चलाकर रेल लाइन का ट्रायल निरीक्षण लिया गया. इसमें यह जानने का प्रयास होता है कि रेल लाइन में क्या-क्या कमी रह गयी है.
किन बिंदुओं में सुधार करना है कौन से बिंदुओं को पुन: बनाना है. अभी इस लाइन को चालू करने से पूर्व काफी काम करना है. लेकिन यह भी तय है कि लगभग काम पूरा हो गया है और बहुत जल्द ही इसे चालू किया जा सकता है. साथ में मौजूद डीआरएम राजेश अरगल ने बताया कि दोहरी रेल लाइन चालू हो जाने से इस ट्रैक पर क्रॉसिंग की समस्या का समाधान हो जाय. इस मौके पर ट्रैफिंग इंस्पेक्टर एके सिन्हा, एएमई साखिया, स्टेशन प्रबंधक केपी सिंह सहित रेल के मालदा मंडल और स्थानीय अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




