निरीक्षण. सीएस ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, अव्यवस्था पर नाराज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2016 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

गायब चार कर्मियों का वेतन काटा सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है. इस कारण मरीजों को परेशानी हो रही है. साहिबगंज : सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने बुधवार को दोपहर एक बजे जिला सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में सीएस डॉ […]
विज्ञापन
गायब चार कर्मियों का वेतन काटा
सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है. इस कारण मरीजों को परेशानी हो रही है.
साहिबगंज : सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने बुधवार को दोपहर एक बजे जिला सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में सीएस डॉ बी मरांडी ने ओपीडी, स्टॉल डियूटी रूम, वार्ड, एक्सरे कक्ष, ड्रेसिंग कक्ष सहित पूरे अस्पताल परिसर में जाकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं वार्ड के बेड पर चादर नहीं रहने के कारण तपेश्वर को फटकार लगायी,
परिसर में नहीं रहने के कारण शिव बालक के एक दिन की हाजरी काटी गयी. एक्सरे कक्ष बंद रहने के कारण कर्मी अशोक का एक दिन का वेतन काटे व ड्रेसर अवधेश सिंह द्वारा प्राइवेट पर बाहर के लोगों को रख कार्य कराये जाने पर फटकार लगाते हुये पूरे मार्च माह के वेतन पर रोक लगा दिया.
इस संबंध में सीएस डॉ बी मरांडी ने बताया कि कर्मी अशोक, तपेश्वर, शिव बालक का एक दिन का वेतन काटा गया है और स्पष्टीकरण पूछा गया है. वहीं ड्रेसर अवधेश सिंह का मार्च माह के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया है. मौके पर सीएस एपी मंडल, डॉ एके झा, डॉ एमएन सिंह
उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




