पंसस पतियों के विभागीय हस्तक्षेप पर पाबंदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Mar 2016 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

बरहरवा : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु केंद्र व राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया. ताकि महिलाएं प्रखंड से लेकर देश तक की कमान संभालें. लेकिन कुछ को छोड़कर अधिकतर महिलाएं अपने कार्यों के प्रति सजग नहीं होती हैं. अमूमन देखने को मिलता है कि मुखिया की जगह मुखिया […]
विज्ञापन
बरहरवा : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु केंद्र व राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया. ताकि महिलाएं प्रखंड से लेकर देश तक की कमान संभालें. लेकिन कुछ को छोड़कर अधिकतर महिलाएं अपने कार्यों के प्रति सजग नहीं होती हैं. अमूमन देखने को मिलता है कि मुखिया की जगह मुखिया पति, पंसस की जगह पंसस पति बैठक अादि विभागीय कार्य में हिस्सा लेने पहुंच जाते हैं. जो कि नियम विरूद्ध है. इसी पर रूख कड़ा करते हुए बीडीओ ने एक पंसस पति को बैठक में हिस्सा लेने से रोक दिया.
फिर सभी पंसस पति एकजुट हो गये और बीडीओ के खिलाफ बवाल काटा. मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर पंचायत समिति सदस्य प्रीति कुमारी के पति नीलेश कुमार महतो को पंसस की मासिक बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सदानंद महतो ने उपस्थित होने से रोक दिया. इस पर नीलेश के अलावे कुछ अन्य पंसस पति ने मिलकर विरोध जताया है. नीलेश का कहना है कि उनकी पत्नी रतनपुर पंचायत से पंसस है. पत्नी के अस्वस्थ होने के कारण वे बैठक में शामिल होने प्रखंड कार्यालय आये हुए थे. लेकिन बीडीओ ने उन्हें उपस्थित होने से रोक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




