अज्ञात चोरों ने बैग में रखे 70 हजार रुपये उड़ाये

बरहेट : शहर के गुप्ता टोला निवासी विकास कुमार गुप्ता पिता भोला गुप्ता ने अपने बैंक खाता से निकासी करने के लिये लगभग 11:30 बजे एसबीआइ बैंक पहुंचे. जहां अपने खाता से 70 हजार रुपये की निकासी कर बैग में रखा और बैंक परिसर में ही लगे एटीएम से और पैसे की निकासी को पहुंचे. […]
बरहेट : शहर के गुप्ता टोला निवासी विकास कुमार गुप्ता पिता भोला गुप्ता ने अपने बैंक खाता से निकासी करने के लिये लगभग 11:30 बजे एसबीआइ बैंक पहुंचे. जहां अपने खाता से 70 हजार रुपये की निकासी कर बैग में रखा और बैंक परिसर में ही लगे एटीएम से और पैसे की निकासी को पहुंचे.
इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनके रुपये भरे बैग उड़ा लिये. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और बैंक परिसर पहुंच कर मामले की छानबीन की. थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोर की पहचान की जा रही है. तीन लोगों को बैग के इर्द-गिर्द घूमते देखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




