हादसा . दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना रफ्तार ने ली दो की जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन

आज के समय में वाहनों की रफ्तार पर तनिक भी नियंत्रण नहीं है. पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा व साहिबगंज के बरहरवा में दो अलग अलग दुर्घटनाएं हुई हैं. इसमें दो घरों का चिराग बुझ गया. दोनों की मौत का कारण वाहनों की तेज रफ्तार ही बना. बरहरवा में ट्रक से टकरायी बाइक मौके पर ही एक […]
विज्ञापन
आज के समय में वाहनों की रफ्तार पर तनिक भी नियंत्रण नहीं है. पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा व साहिबगंज के बरहरवा में दो अलग अलग दुर्घटनाएं हुई हैं. इसमें दो घरों का चिराग बुझ गया. दोनों की मौत का कारण वाहनों की तेज रफ्तार ही बना.
बरहरवा में ट्रक से टकरायी बाइक मौके पर ही एक की मौत
बरहरवा : बरहरवा-फरक्का एनएच 80 पथ पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एक मोटरसाइकिल व ट्रक के आमने-सामने की टक्कर हो गयी. जिससे एक मोटरसाइकिल सवार की मौत मौके पर ही हो गयी व एक गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार फरक्का की ओर से एक 10 चकिया ट्रक जेएच 10 एडी 8351 दिग्घी की ओर जा रहा था. ठीक विपरीत दिशा से एक लाल रंग की हीरो होंडा स्पलेंडर मोटरसाइकिल डब्ल्यूबी 58 बी 3333 उधवा से बरहरवा की ओर आ रहा था.
जिसमें दो लोग सवार थे की टक्कर ट्रक से हो गयी. जिससे मोटरसाइकिल चालक उधवा निवासी सलीम शेख (42 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी और पीछे सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया. घटना से आक्रोशित गोपालपुर व घोराइपोखर के ग्रामीणों ने एनएच 80 को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त पथ पर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है.
लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है. घनी आबादी रहने के बावजूद वाहन बहुत तेज गति से पास करता है. ग्रामीणों का कहना है कि पेट्रोल पंप के समीप स्पीड ब्रेकर लगाया जाये. घटना की सूचना मिलते ही बरहरवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक व मृतक के शव को कब्जे में ले लिया व घायल काहुल शेख को बरहरवा सीएचसी में भरती कराया गया. घायल काहुल का प्राथमिक इलाज के बाद उसके बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया व थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम को हटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




