चंदावसूली से रोका तो एसडीओ-डीएसपी को घेरा, धक्का-मुक्की

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के छोटी कोदरजन्ना नया टोला गांव में जलसा को लेकर चंदावसूली से मना करने पर बवाल हो गया. हालांकि बवाल का मूल कारण एक वृद्ध महिला को प्रशासन की गाड़ी से चोट लगने से बेहाेश होना बताया जाता है. इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीओ-डीएसपी को बंधक बना लिया तथा सड़क […]
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के छोटी कोदरजन्ना नया टोला गांव में जलसा को लेकर चंदावसूली से मना करने पर बवाल हो गया. हालांकि बवाल का मूल कारण एक वृद्ध महिला को प्रशासन की गाड़ी से चोट लगने से बेहाेश होना बताया जाता है. इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीओ-डीएसपी को बंधक बना लिया तथा सड़क जाम कर दिया.
बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे 6 अप्रैल को होनेवाले जलसा को लेकर शेख हजारूल व मगलु द्वारा एनएच 80 पर चल रहे वाहन मालिकों से चंदा काटा जा रहा था. इसी बीच मिर्जाचौकी की ओर जा रहे सदर एसडीओ मृत्युंजय वर्णवाल व सदर डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद ने वाहन रोक कर चंदा काट रहे दोनों युवक को बुलाकर पूछताछ की. युवकों ने कहा कि जलसा के सहयोग के लिये चंदा काट रहे है. इस पर एसडीओ ने चंदा नहीं काटने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




