पर्व. होलिका दहन आज, जिलेभर के लोगों में उत्साह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Mar 2016 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

खूब हुई रंग व पिचकारी की बिक्री साहिबगंज : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका दहन समारोह भव्य पूर्वक मनाया जा रहा है. अग्रवाल महेश्वरी खंडेलवाल पंचायत के मंत्री सुशील भरतिया ने बताया कि बड़ी शीतला मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को सुबह 9:15 बजे पंडित जगदीश शर्मा द्वारा पूजन, तदोपरांत पंचायत के […]
विज्ञापन
खूब हुई रंग व पिचकारी की बिक्री
साहिबगंज : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका दहन समारोह भव्य पूर्वक मनाया जा रहा है. अग्रवाल महेश्वरी खंडेलवाल पंचायत के मंत्री सुशील भरतिया ने बताया कि बड़ी शीतला मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को सुबह 9:15 बजे पंडित जगदीश शर्मा द्वारा पूजन, तदोपरांत पंचायत के सभापति किशन डालमिया द्वारा झंडोतोलन किया गया.
राजस्थानी वेष भूषा में लोगों ने बढ़ चढ़ कर पूजा अर्चना की. बताया : होलिका दहन 23 मार्च को सुबह पांच बजे सभापति किशन डालमिया द्वारा पूजन कार्य करने के बाद अग्नि प्रवेश कराकर मनाया जायेगा. छारंडी एवं गुलाल 24 मार्च को होगा एवं होली मिलन समारोह 24 मार्च को संध्या 5 से 7 बजे तक अमख पंचायत भवन में होगा. जिसमें मुख्य अतिथि राजमहल विधायक अनंत ओझा होंगे. जिसकी तैयारी में समिति जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




