साहिबगंज के विराज ने गेट परीक्षा में हासिल किया दूसरा स्थान

Published at :20 Mar 2016 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज के विराज ने गेट परीक्षा में हासिल किया दूसरा स्थान

पूरे भारत से आठ लाख परीक्षार्थी शामिल हुये थे साहिबगंज : शहर के सागरमल पथ मुहल्ले के चौक बाजार निवासी चौधरी विराज ने प्रथम प्रयास में ही गेट 2016 की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रौशन किया है. विराज को गेट 2016 में पूरे भारतवर्ष में दूसरा स्थान मिला […]

विज्ञापन

पूरे भारत से आठ लाख परीक्षार्थी शामिल हुये थे

साहिबगंज : शहर के सागरमल पथ मुहल्ले के चौक बाजार निवासी चौधरी विराज ने प्रथम प्रयास में ही गेट 2016 की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रौशन किया है. विराज को गेट 2016 में पूरे भारतवर्ष में दूसरा स्थान मिला है. विराज की इस सफलता से उसके पिता विमल चौधरी, माता सीमा चौधरी और बहन शिवानी चौधरी काफी उत्साहित हैं. विराज अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है.
विराज ने कहा कि इस मुकाम को हासिल करने में उसके माता-पिता का पूरा सहयोग मिला. पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की पढ़ाई चौधरी विराज ने इंडिया स्कूल ऑफ माइंस धनबाद से 2016 जून में पास की. फिर उसने गेट 2016 की तैयारी शुरू कर दी. 31 जनवरी 2016 में परीक्षा दिया. गेट का रिजल्ट 18 मार्च को आया है. इस परीक्षा में पूरे भारत से आठ लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जिसमें विराज ने पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. विराज के पिता विमल चौधरी ने कहा कि बचपन से ही पढ़ाई में होनहार था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola