ढाई करोड़ में मनिहारी घाट की बंदोबस्ती

Published at :16 Mar 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
ढाई करोड़ में मनिहारी घाट की बंदोबस्ती

साहिबगंज : झारखंड-बिहार के बीच साहिबगंज-मनिहारी फेरी घाट की आज तक की सबसे ऊंची बोली के साथ बंदोबस्ती हुई. समाहरणालय में वर्ष 2016-18 के लिए खुली बोली लगायी गयी. डाक में साहिबगंज नाव यातायात सहयोग समिति, रिफ्यूजी कालोनी के जयप्रकाश यादव और सकरीगली के बच्चू यादव ने हिस्सा लिया. उपाायुक्त उमेश प्रसाद सिंह के आदेश […]

विज्ञापन

साहिबगंज : झारखंड-बिहार के बीच साहिबगंज-मनिहारी फेरी घाट की आज तक की सबसे ऊंची बोली के साथ बंदोबस्ती हुई. समाहरणालय में वर्ष 2016-18 के लिए खुली बोली लगायी गयी. डाक में साहिबगंज नाव यातायात सहयोग समिति, रिफ्यूजी कालोनी के जयप्रकाश यादव और सकरीगली के बच्चू यादव ने हिस्सा लिया.

उपाायुक्त उमेश प्रसाद सिंह के आदेश पर डाक की कार्यवाही शुरू हुई. पहली डाक का मौका समिति को दिया गया. समिति ने 18.40 लाख, बच्चू यादव ने 20 लाख और जयप्रकाश यादव ने 25 लाख की बोली लगायी. दूसरी बोली में समिति ने पुन: 18.40 लाख, बच्चू यादव ने 26 लाख और जयप्रकाश ने 50 लाख की बोली लगायी. तीसरी बोली में भी समिति ने 18.40 लाख ही कहा, बच्चू यादव ने 51 लाख आैर जयप्रकाश यादव ने एक करोड़ का डाक बोला.
इसके बाद कोई भी बोली नहीं लगायी गयी. लेकिन प्रावधान है कि उच्चतम बोली पर भी समिति लेना चाहे तो प्रशासन समिति को देने के लिए बाध्य होगा. इसी को ध्यान में रखते हुए जयप्रकाश यादव ने अपनी अंतिम बोली के रूप में 2.5 करोड़ रुपये कहा, जिस पर प्रशासन ने मुहर लगा दी. अंतत: जयप्रकाश यादव को साहिबगंज-मनिहारी घाट की बंदोवस्ती अगले दो वर्षों के लिए मिल गयी. ढाई करोड़ में…
इस दौरान उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह, उपसमाहर्ता निरंजन कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी विनय मिश्रा, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला सहकारी विभाग के निबंधक गौतम कुमार झा सहित नीलामी में शामिल कर्ता लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola