अव्यवस्था .हाल नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 का

Published at :19 Feb 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
अव्यवस्था .हाल नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 का

सड़कों पर बिखरा रहता है कूड़ा बरसात में कुलीपाड़ा, सुबोध होटल गली, बिचला टोला, कृष्ण नगर हो जाता तालाब मे तब्दील नाला का सही निकास नहीं, सड़क पर बहता है नाला का पानी साहिबगंज : शहर की साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब हैं. नगर परिषद के वार्ड 12 में कुलीपाड़ा, बिचला टोला, कृष्ण नगर के […]

विज्ञापन

सड़कों पर बिखरा रहता है कूड़ा

बरसात में कुलीपाड़ा, सुबोध होटल गली, बिचला टोला, कृष्ण नगर हो जाता तालाब मे तब्दील
नाला का सही निकास नहीं, सड़क पर बहता है नाला का पानी
साहिबगंज : शहर की साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब हैं. नगर परिषद के वार्ड 12 में कुलीपाड़ा, बिचला टोला, कृष्ण नगर के अधिकाश गली, मे कूड़े का अंबार लगा रहता है. नाली में जाम लगा रहता है. लगभग 15 हजार की आबादी वाले वार्ड संख्या 12 मे कई गली में तो नाली का सही निकास व सड़क नीचे रहने के कारण बरसात के समय सड़क तालाब मे तब्दील हो जाता है. इस कारण मुहल्ले के लोगों को कॉफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
वहीं नाली की समय पर सफाई नहीं होने पर नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगता है. नाली जाम के कारण नाली से दुर्गंध उठने लगता है. वार्ड के सभी गली मुहल्लो में घर से घर से कूडा इक्ट्ठा करने के लिए ट्रॉली घर पर आती थी. पर अब लोगों को इसकी परेशानी झेलनी पड़ती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola