साहिबगंज : अतिरिक्त 45 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : मालदा रेलमंडल के मालदा व बरहरवा स्टेशन के बीच 14055 अप ब्रह्मपुत्र ट्रेन के एसी केाच संख्या एक में सफर कर रहे भागलपुर जिला के कहलगांव निवासी निर्मला सिंह का बैग बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. जिसके कारण साहिबगंज स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल 45 मिनट तक खड़ी रही. मिली जानकारी […]
विज्ञापन
साहिबगंज : मालदा रेलमंडल के मालदा व बरहरवा स्टेशन के बीच 14055 अप ब्रह्मपुत्र ट्रेन के एसी केाच संख्या एक में सफर कर रहे भागलपुर जिला के कहलगांव निवासी निर्मला सिंह का बैग बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. जिसके कारण साहिबगंज स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल 45 मिनट तक खड़ी रही. मिली जानकारी के अनुसार सुबह 7:02 मिनट पर जब ट्रेन साहिबगंज पहुंची तो पीड़ित महिला यात्री निर्मला सिंह साहिबगंज जीआरपी थाना में अपने सामान की चोरी होने का मामला दर्ज कराने पहुंची.
थाना में कोई भी बड़ा पदाधिकारी नहीं रहने पर जमकर गुरुवार को सुबह हंगामा किया. उनके परिजन व अन्य यात्री भी आयें. कहना था कि जब बरहरवा में शिकायत करने का कार्य किया गया तो वहां शिकायत दर्ज नहीं की गयी और ट्रेन आगे खुल गयी. घटना के संबंध में निर्मला सिंह ने बताया कि वे एसी कोच में गुवाहाटी से अपने घर कहलगांव आ रहीं थीं, इसी क्रम में मालदा व बरहरवा स्टेशन के बीच अज्ञात चोरों ने उनके बैग को चोरी कर लिया.
साहिबगंज जीआरपी में इसकी शिकायत का आवेदन भी दिया. वहीं जीआरपी में मामला दर्ज कराने के कारण साहिबगंज रेलवे स्टेशन ब्रह्मपुत्र 45 मिनट अतिरिक्त खड़ी रही. जीआरपी के प्रभारी थाना प्रभारी सअनि चंदा भगत ने बताया कि यह मामला बरहरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है. इस आवेदन को अगली कार्रवाई व प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बरहरवा भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




