23 दिनों से इलाजरत बुजुर्ग की मौत

साहिबगंज : सदर अस्पताल में बीमार राजगीर के बुजुर्ग किशोरी साह की मौत शनिवार रात इलाज के दौरान हो गयी.बता दें किशोर साह को 22 जनवरी को युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष अनिल ओझा व जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव ने सदर अस्पताल में भरती कराया था. उसके पैर में घाव था, जिससे दुर्गंध आने लगा […]
साहिबगंज : सदर अस्पताल में बीमार राजगीर के बुजुर्ग किशोरी साह की मौत शनिवार रात इलाज के दौरान हो गयी.बता दें किशोर साह को 22 जनवरी को युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष अनिल ओझा व जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव ने सदर अस्पताल में भरती कराया था. उसके पैर में घाव था, जिससे दुर्गंध आने लगा था.
इससे पहले उसे पोस्टमार्टम हाउस के समक्ष रख दिया गया था. प्रभात खबर में खबर प्रकाशित करने पर जिप उपाध्यक्ष व कांग्रेसी नेता एवं बोरियो विधायक ताला मरांडी ने उसकी सूधि ली और उन्हें वार्ड भरती कराया था. इसी क्रम में उसने अपना नाम किशोरी साह, पिता का नाम स्व चमारी साह बताया था. साथ ही घर राजगीर बता रहे थे. अस्पताल प्रशासन ने रविवार को किशोरी साह की मौत की सूचना जिरवाबाड़ी ओपी थाना पुलिस को दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




