राशन मांगने गये लाभुक की डीलर ने की पिटाई

Published at :13 Feb 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
राशन मांगने गये लाभुक की डीलर ने की पिटाई

पांकी : पलामू िजले के पांकी िस्थत केकरगढ़ पंचायत के मतनाग गांव में राशन मांगने गये लाभुक की राशन डीलर ने पिटाई कर की और राशन कार्ड फाड़ दिया. लाभुक के बयान थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोप है कि लाभुक नंदकिशोर यादव को अक्तूबर माह से अनाज नहीं मिला है. गुरुवार को […]

विज्ञापन
पांकी : पलामू िजले के पांकी िस्थत केकरगढ़ पंचायत के मतनाग गांव में राशन मांगने गये लाभुक की राशन डीलर ने पिटाई कर की और राशन कार्ड फाड़ दिया. लाभुक के बयान थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
आरोप है कि लाभुक नंदकिशोर यादव को अक्तूबर माह से अनाज नहीं मिला है. गुरुवार को जब वह राशन लेने डीलर शंकर प्रसाद गुप्ता की दुकान गया, तो डीलर ने अनाज देने से मना कर दिया. नंदकिशोर ने जब प्रतिवाद किया, तो डीलर ने तराजू के पास रखे बटखारा फेंक कर नंदकिशोर की पिटाई शुरू कर दी और राशन कार्ड भी फाड़ दिया. इसकी शिकायत लाभुक नंदकिशोर यादव ने पुलिस से की है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार भगत ने कहा कि लाभुक की शिकायत मिली है, इसके आधार पर जांच का करायी जा रही है. आरोप सही पाया गया, तो डीलर के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola