मेडिकल ऑफिसर ने साफ सफाई का हाल जाना

Published at :12 Feb 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल ऑफिसर ने साफ सफाई का हाल जाना

साहिबगंज : पूर्व रेलवे जोन हावड़ा से आये एसीएमडी डॉ अमिताभ दत्ता ने गुरुवार शाम साहिबगंज रेलवे स्टेशन की साफ सफाई का निरीक्षण किया. श्री दत्ता साहिबगंज में लाल गाड़ी स्वास्थ्य केंद्र व स्टेशन पर साफ-सफाई की सुविधा एवं स्वास्थ्य से संबंधित क्या-क्या व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं और यात्रियों को इसकी क्या सुविधा मुहैया करायी जाती […]

विज्ञापन

साहिबगंज : पूर्व रेलवे जोन हावड़ा से आये एसीएमडी डॉ अमिताभ दत्ता ने गुरुवार शाम साहिबगंज रेलवे स्टेशन की साफ सफाई का निरीक्षण किया. श्री दत्ता साहिबगंज में लाल गाड़ी स्वास्थ्य केंद्र व स्टेशन पर साफ-सफाई की सुविधा एवं स्वास्थ्य से संबंधित क्या-क्या व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं और यात्रियों को इसकी क्या सुविधा मुहैया करायी जाती हैं,

इस बारे में जानकारी ली. श्री दत्ता भागलपुर से वनांचल एक्सप्रेस से गुरुवार की शाम 5:30 बजे साहिबगंज पहुंचे. शाम 5:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक उन्होंने उक्त सभी विभागों का निरीक्षण किया. इस अवसर पर साहिबगंज रेलवे के स्वास्थ्य निरीक्षक चंद्रभूषण सिंह व उनके कर्मचारी उपस्थित थे.

एमटीएस व केटीएस का हुआ साक्षात्कार : साहिबगंज . साहिबगंज समाहरणालय में गुरुवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एमटीएस व केटीएस का साक्षात्कार लिया गया. सीएस डॉ बी मरांडी ने बताया कि एमटीएस के एक पद पर पांच अभ्यर्थी, केटीएस के तीन पद पर 27 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. मौके पर डीइओ भेलेरियन तिर्की, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, डॉ पीपी पांडे, डॉ सिद्धीनाथ, डीपीएम राजीव कुमार उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola