घर में घुस अज्ञात लोगों ने किया हमला, एक घायल

Published at :11 Feb 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुस अज्ञात लोगों ने किया हमला, एक घायल

तीनपहाड़ : थाना क्षेत्र के धुलियार गांव स्थित ओम प्रकाश सिंंह उर्फ डूबा सिंह को अज्ञात लोगों ने हमलाकर घायल कर दिया है. जानकारी के अनुसार वे मंगलवार की रात्रि हावड़ा राजगीर पैसेंजर ट्रेन से घर आये थे. रात्रि करीब 1:30 बजे ओम प्रकाश के घर से कराहने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने […]

विज्ञापन

तीनपहाड़ : थाना क्षेत्र के धुलियार गांव स्थित ओम प्रकाश सिंंह उर्फ डूबा सिंह को अज्ञात लोगों ने हमलाकर घायल कर दिया है. जानकारी के अनुसार वे मंगलवार की रात्रि हावड़ा राजगीर पैसेंजर ट्रेन से घर आये थे. रात्रि करीब 1:30 बजे ओम प्रकाश के घर से कराहने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने घर के खिड़की से झांककर देखा तो पाया कि ओम प्रकाश सिंह बुरी तरीके से घायल अवस्था में कराह रहे थे.

घायल ओम प्रकाश सिंह के सिर,गरदन व पेट पर धारदार चाकू से कई बार हमला किया गया था. ग्रामीणों की मदद से घायल को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. वहीं मामले को लेकर थाना पुलिस छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola