वैज्ञानिक कृषि से बदलेगी तसवीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Feb 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

जिले में वैज्ञानिक तरीके से किये गये कार्यों को दिखाया गया किसानों को वैज्ञानिक पद्वति से कृषि कार्य करने के लिये प्रेरित किया साहिबगंज में वैज्ञानिक पद्धति से किये गये कार्यों की सराहना की साहिबगंज : वैज्ञानिक कृषि से बदल सकती है साहिबगंज की तसवीर. यह बातें 11वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में मंगलवार […]
विज्ञापन
जिले में वैज्ञानिक तरीके से किये गये कार्यों को दिखाया गया
किसानों को वैज्ञानिक पद्वति से कृषि कार्य करने के लिये प्रेरित किया
साहिबगंज में वैज्ञानिक पद्धति से किये गये कार्यों की सराहना की
साहिबगंज : वैज्ञानिक कृषि से बदल सकती है साहिबगंज की तसवीर. यह बातें 11वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में मंगलवार को साहिबगंज में बिरसा मुंडा कृषि विश्वविद्यालय के अपर निदेशक डॉ सुशील प्रसाद ने कही. कहा कि जिले के कृषि वैज्ञानिक केंद्र द्वारा अब तक जो भी वैज्ञानिक तरीके से किया गया वह काफी सराहनीय है. साहिबगंज में कृषि के विभिन्न आयामों का प्रयोग किया गया. इससे पूर्व कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अमृत झा ने बैठक में उपस्थित अपर निदेशक सहित सभी सदस्यों को कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा किये गये गति विधियों का प्रदर्शन किया.
जिससे कृषि रथ, विज्ञान प्रदर्शनी, कृषि मेला सहित अन्य कार्यो को प्रोजेक्टर के माध्यम से दर्शाया गया. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी मार्शल खालको, एलडीएम एसएस वर्मा, आरसेटी के निदेशक आरआर वर्मा, कृषि वैज्ञानिक डॉ बीके मेहता, डीसीओ एजी कुजूर, नाबार्ड के डीडीएम प्रशांत दूबे सहित कई कृषि वैज्ञानिक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




