मनरेगा में पारदर्शिता नहीं

पतना : गरीबों को 100 दिनों का रोजगार मुहैया कराने वाली केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा पतना प्रखंड में भ्रष्टाचारियों की गिरफ्त में है. प्रखंड प्रशासन की कर्तव्यहीनता और ठेकेदारों व बिचौलियों के गंठजोड़ के कारण इन क्षेत्रों में बीना एग्रीमेंट के ही कार्य का शुभारंभ कर दिया जाता है. इस मामले को लेकर […]
पतना : गरीबों को 100 दिनों का रोजगार मुहैया कराने वाली केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा पतना प्रखंड में भ्रष्टाचारियों की गिरफ्त में है. प्रखंड प्रशासन की कर्तव्यहीनता और ठेकेदारों व बिचौलियों के गंठजोड़ के कारण इन क्षेत्रों में बीना एग्रीमेंट के ही कार्य का शुभारंभ कर दिया जाता है. इस मामले को लेकर कई बार रोजगार सेवकों को फटकार लगायी जा चुकी है, बावजूद बगैर ग्रामसभा के योजनाओं की स्वीकृति का मामला प्रखंड में उजागर हो चुका है. प्रखंड प्रशासन व बिचौलियों की मिलीभगत से मजदूरों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है.
अधिकतर जॉब कार्ड ठिकेदारों व बिचौलियों के कब्जे में है. प्रखंड क्षेत्र के अर्जुनपुर पंचायत के कई महिला व पुरुष मजदूरों ने बताया कि उनका जॉब कार्ड कई वर्षों से बिचौलियों के कब्जे में है. जिस कारण मजदूरों का सही ढंग से मजदूरी नहीं मिल पाती है और वे पलायन को विवश हैं. पतना प्रखंड के तालझारी पंचायत में भी कई अनियमितताएं सामने आ रही हैं. इस पंचायत में इस वित्तीय वर्ष में कई योजनाएं चल रही हैं. जिसके योजना पट में किसी प्रकार की प्राक्कलित राशि अंकित नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




