ट्रैक्टर, ऑटो व बाइक टकरायी, एक घायल

कोटालपोखर : हिरणपुर-कोटालपोखर मुख्य पथ के कोटालपोखर थाना अंतर्गत सोनाकड़ के समीप बुधवार की सुबह घने कोहरे की वजह से ट्रैक्टर, ऑटो व मोटरसाइकिल में टक्कर हो जाने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक चौरा मोड़ की ओर से बालू लोड कर एक ट्रैक्टर कोटालपोखर की ओर आ रहा […]
कोटालपोखर : हिरणपुर-कोटालपोखर मुख्य पथ के कोटालपोखर थाना अंतर्गत सोनाकड़ के समीप बुधवार की सुबह घने कोहरे की वजह से ट्रैक्टर, ऑटो व मोटरसाइकिल में टक्कर हो जाने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक चौरा मोड़ की ओर से बालू लोड कर एक ट्रैक्टर कोटालपोखर की ओर आ रहा था. उसी दिशा से पैशन प्रो मोटरसाइकिल जेएच16ए4009 पर सवार होकर जामवाद खुद्दुटोला निवासी मनताज अंसारी ड्यूटी करने के लिये कोटालपोखर रेलवे स्टेशन जा रहे थे.
इसी दौरान सोनाकड़ के समीप कोटालपोखर की ओर से आ रही एक ऑटो से साइड लेने के दौरान टक्कर हो गयी. जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये. वहीं ट्रैक्टर साइड लेने के क्रम में पलट गया. सोनाकड़ पंचायत समिति सदस्य के पति इकबाल अंसारी व आसपास के ग्रामीणों ने घायल मनताज को इलाज के लिये पाकुड़ भेजा. सूचना पर कोटालपोखर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा ने एएसआइ अजय राम व गोपेश्वर मिश्रा को घटनास्थल पर भेजा. जहां ट्रॉली व मोटरसाइकिल को उन्होंने जब्त कर लिया. थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




