छात्र करेंगे आठ को प्राचार्य कक्ष का घेराव

Published at :04 Feb 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र करेंगे आठ को प्राचार्य कक्ष का घेराव

साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय में एमएससी भूगर्भ शास्त्र की पढ़ाई नहीं होने पर आठ फरवरी को कार्यालय व प्राचार्य कक्ष में तालाबंदी की जायेगी. यह बातें छात्र जितेंद्र मरांडी, छात्रनायक अवधेश रविदास ने कही. इनलोगों ने बुधवार को साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सिकंदर यादव को उक्त मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. […]

विज्ञापन

साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय में एमएससी भूगर्भ शास्त्र की पढ़ाई नहीं होने पर आठ फरवरी को कार्यालय व प्राचार्य कक्ष में तालाबंदी की जायेगी. यह बातें छात्र जितेंद्र मरांडी, छात्रनायक अवधेश रविदास ने कही. इनलोगों ने बुधवार को साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सिकंदर यादव को उक्त मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान कहा कि पांच फरवरी तक एमएससी भूगर्भ शास्त्र की पढ़ाई शुरू नहीं की गयी,

तो विवश होकर छात्र आठ फरवरी को प्राचार्य कक्ष का घेराव करेंगे. ज्ञापन सौंपने वालों में छात्रा पूनम कुमारी, पिंकी कुमारी कोवेश मुर्मू, उमेश कुमार, राकेश मंडल, दीपक मंडल, अमित पासवान, धोने हेंब्रम आदि थे. इधर, प्राचार्य सिकंदर यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय को जानकारी दे दी गयी है. जल्द ही इस पर फैसला लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola