मोटरसाइकिल दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक की इलाज के क्रम में मौत

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

मां का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

साहिबगंज तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर नया टोला निवासी स्वर्गीय सुधीर मंडल के 30 वर्षीय पुत्र कन्हाई मंडल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक के मौसेरे भाई भोलू कुमार ने बताया कि रविवार देर रात कन्हाई मंडल को फोन आया था, जिसके बाद वह घर से कहकर निकले कि थोड़ी देर में लौट आएंगे. देर रात तक घर नहीं लौटने पर करीब एक बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि फाटक के समीप हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है. इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. परिजनों के अनुसार कन्हाई मंडल का एक पांच वर्षीय पुत्र है. पत्नी से कुछ वर्ष पूर्व तलाक हो चुका था और उनका पालन-पोषण उनकी मां करती थीं. पुत्र की मौत के बाद मां मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola