सड़क निर्माण को लेकर नया प्रपोजल बनाने की तैयारी में जुटे पदाधिकारी

साहिबगंज : शहर के अंजुमन नगर के ऊपरी पहाड़ से गुजरेगी बाइपास सड़क. यह बातें प्रभारी डीसी सह डीडीसी नैंसी सहाय ने मंगलवार को एनएचआइ की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि गंगा पुल के जीरो माइल से सड़क के बाहर से गुजरने वाली बाइपास जो पहले से विभाग द्वारा स्वीकृत करायी गयी थी. उक्त […]
साहिबगंज : शहर के अंजुमन नगर के ऊपरी पहाड़ से गुजरेगी बाइपास सड़क. यह बातें प्रभारी डीसी सह डीडीसी नैंसी सहाय ने मंगलवार को एनएचआइ की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि गंगा पुल के जीरो माइल से सड़क के बाहर से गुजरने वाली बाइपास जो पहले से विभाग द्वारा स्वीकृत करायी गयी थी. उक्त प्रपोजल के आधार पर सड़क बनने से साहिबगंज के सिदो-कान्हू स्टेडियम के विस्तारीकरण में बाधा उत्पन्न हो रही है. जबकि अंजुमन नगर बस्ती को भी बाइपास सड़क से बचाने का प्रयास किया जा रहा है. मालूम हो कि पिछले 28 जून को मुख्यमंत्री के समक्ष हुई बैठक के दौरान बाइपास सड़क निर्माण का मामला उठाया गया था. उक्त मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि तीन दिनों के अंदर स्थल निरीक्षण कर नया प्रपोजल राज्य सरकार को भेज दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










