रांची के भुतहा तालाब की दुर्गापूजा में इस बार दिखेगा 45 फीट ऊंचा इको फ्रेंडली मंदिर पंडाल

Updated:
विज्ञापन

दुर्गा पूजा पंडाल रांची (ai generated image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के भुताहा तालाब में 1926 से आयोजित हो रही दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस वर्ष 45 फीट ऊंचा इको फ्रेंडली पंडाल आकर्षण का केंद्र बनेगा, जिसमें 13 फीट की माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी.

विज्ञापन

Ranchi Bhutaha Talab Durga Puja : रांची में श्री दुर्गा पूजा समिति भुतहा तालाब के दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गयी. यहां 1926 से प्रत्येक वर्ष पूजा का आयोजन किया जाता है. इस बार पूजा पंडाल काल्पनिक मंदिर के प्रारूप का होगा. यह पूरी तरह इको फ्रेंडली पंडाल तैयार किया जायेगा. पंडाल की ऊंचाई 45 फीट और लंबाई 35 फीट की है. इसमें माता की 13 फीट की दिव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जायेगी. प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार रामपाल द्वारा किया जा रहा है. 

विज्ञापन

पंडाल व प्रतिमा निर्माण पर 12 लाख रुपये खर्च

पंडाल व प्रतिमा का निर्माण पश्चिम बंगाल के कलाकार प्रदीप बंगाली कर रहे है. मातादीन टेंट हाउस के कारीगरों द्वारा कराया जा रहा है. पूजा समिति के आयोजक संजय सिंह ने बताया कि आकर्षक विद्युत सज्जा, तोरणद्वार, लाइटिंग, साउंड, प्रतिमा, पूजन सामग्री आदि पर लगभग 12 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे, वहीं पंडाल की सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा गार्ड तथा वॉलंटियर्स मौजूद रहेंगे. 

इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC मामलों की धीमी जांच पर हाईकोर्ट नाराज, सरकार को लगाई फटकार

समिति के पदाधिकारी

श्री दुर्गा पूजा समिति में मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, वरिष्ठ संरक्षक कुमार राजा, उदय साहू, रवि कुमार पिकू, गोपाल पारिक, राजकुमार गुप्ता, दीप सिंह, राजेश साहू, संरक्षक करण साहू, विशाल कृष्णा, अध्यक्ष उमा सुल्तानिया, महामंत्री मनीष सेठी, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सिंह, आयोजक संजय सिंह (लल्लू सिंह), गणेश सिंह, सूरज वर्मा, भोला सिंह, बंटी वर्मा, करण सिंह, मोहित रजक, संजय साहू, सौरव राय, आशीष रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आकाश रजक, नमन भारतीय सहित अन्य सदस्य है. 

इसे भी पढ़ें: BGR माइंस पर INTUC का हमला, बोले सुरजीत नागवाला - रैयत-विस्थापितों को ठगना बंद करे, नहीं तो होगी तालाबंदी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola