JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले में CID की जांच तेज, कोचिंग संचालकों से पूछताछ में खुलेगा भर्ती का नेटवर्क

Updated:
विज्ञापन

JPSC कार्यालय की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीआइडी जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों में कोचिंग संस्थानों की भूमिका की जांच कर रही है. इस मामले में दो कोचिंग संचालकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन

रांची. JPSC-JSSC की विभिन्न परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों में कोचिंग संस्थानों की भूमिका की अब CID जांच करेगी. इन परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआइडी की एसआइटी को कई ऐसे तथ्य मिले हैं, जिससे कोचिंग संस्थानों की भूमिका पर सवाल उठे हैं.

विज्ञापन

कोचिंग संचालकों पर एजेंट की तरह काम करने का आरोप

कोचिंग संचालकों पर आरोप है कि अभ्यर्थियों को पढ़ाने के अलावा वे जेपीएससी और जेएसएससी में गलत तरीके से भर्तियां कराने में एजेंट की तरह काम कर रहे थे. ऐसे कई कोचिंग संचालकों को सीआइडी ने आरोपी बनाया है और इनकी तलाश में जुटी है.

शिवांगन कोचिंग संचालक गिरफ्तार, पतंजलि आइएएस एकेडमी संचालक ने किया आत्मसमर्पण

राजधानी रांची के सर्कुलर रोड स्थित शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार को सोमवार को गिरफ्तार किया है, जबकि पिछले सप्ताह रांची के ही एक अन्य कोचिंग संस्थान पतंजलि आइएएस एकेडमी के संचालक रवि कुमार ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है.

सीआइडी अब इन दोनों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. रिमांड पर लेकर इन दोनों से विस्तृत पूछताछ की जायेगी और इस बात की जानकारी ली जायेगी कि राज्य के अन्य जिलों में चल रहे कोचिंग संस्थानों की भी कोई भूमिका थी या नहीं.

ये भी पढ़ें: SIR में दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी, फॉर्म-6, 7 और 8 से ऐसे करें आवेदन

कितने लोगों से पैसे लिए, किसके माध्यम से कराते थे सफल?

पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि कोचिंग संस्थान किस प्रकार एजेंट के रूप में काम कर रहे थे, कितने लोगों से पैसे लिए और किसके माध्यम से अभ्यर्थियों को सफल कराते थे.

कई कोचिंग संचालकों के नाम सामने आ चुके हैं अब तक

उल्लेखनीय है कि राज्य के अलग अलग जिलों में चल रहे कोचिंग संस्थानों के लोगों के नाम सीआइडी की जांच में आयी है. इनमें कुछ गिरफ्तार हुए हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

कोचिंग से संबद्ध जिन लोगों के नाम अभी तक सामने आये हैं, उनमें नामकुम निवासी आदित्य पांडेय, बोकारो सेक्टर-3 निवासी सानंद प्रकाश, टाटीसिलवे का पवन कुमार सिंह, हजारीबाग का लालू कुमार यादव, गिरिडीह के बेंगाबाद का सौरभ कुमार पांडेय तथा पलामू के हमीदगंज का संतोष कुमार सिंह मुख्य है.

ये भी पढ़ें: घर में घुस कर महिला पर चाकू से जानलेवा हमला, दो पर प्राथमिकी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola