घर में घुस कर महिला पर चाकू से जानलेवा हमला, दो पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के कुम्हार टोली में एक महिला पर उसके घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

रामगढ़. शहर के कुम्हार टोली पंजाबी मुहल्ला में सोमवार सुबह घर में घुस कर एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. घटना में संगीता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं. मामले को लेकर विजय कुमार राम के आवेदन पर रामगढ़ थाना में ललिता देवी और पूजा कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

प्राथमिकी में कहा गया है कि 14 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे दोनों आरोपी संगीता कुमारी के घर में घुस आयीं. दोनों ने गाली-गलौज करते हुए संगीता और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी. उस समय संगीता अपनी मां के साथ घर पर थीं. विवाद बढ़ने पर संगीता ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया.

आरोप है कि इसी दौरान दोनों ने उनके बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया. इसके बाद पूजा कुमारी ने चाकू निकाल कर संगीता पर जानलेवा हमला कर दिया. चाकू के वार से संगीता गंभीर रूप से घायल हो गयीं और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं. परिजनों के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गयीं. घटना के बाद घायल संगीता का इलाज कराया गया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola