झारखंड : दो सोना खदान समेत पांच खदानों की लीज रद्द, CM हेमंत सोरेन ने दोबारा नीलामी का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में 5 खदानों का लीज रद्द (ai generated image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड सरकार ने वन मंजूरी न मिलने के कारण आठ से 10 साल पहले नीलाम हुई पांच खदानों का लीज आवंटन रद्द कर दिया है. इनमें सोना, लौह अयस्क और ग्रेफाइट की खदानें शामिल हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन खदानों की शीघ्र दोबारा नीलामी के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Gold Mine Lease Cancelled: आठ से 10 वर्ष पूर्व नीलाम हुई सोना खदान समेत पांच खदानों का लीज आवंटन राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है. इनमें दो सोना खदान, एक लौह अयस्क खदान व दो ग्रेफाइट की खदान शामिल हैं. इन खदानों में फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं होने से उत्पादन ही शुरू नहीं हो पाया. अब सीएम हेमंत सोरेन ने इन खदानों की दोबारा नीलामी करने का निर्देश दिया है. इनकी नीलामी इस्पात मंत्रालय के अधीन संचालित एमएसटीसी के प्लेटफॉर्म से हुई थी. अब एमएसटीसी प्लेटफॉर्म पर ही खदानों का लीज आवंटन रद्द करने संबंधी अधिसूचना भी जारी की गयी है. यह अधिसूचना खान विभाग के संयुक्त सचिव जियाउल अंसारी ने जारी की है. कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि सरकार के इस फैसले को वह माइनिंग ट्रिब्यूनल में चुनौती देंगे. क्योंकि उनकी वजह से देर नहीं हुई, बल्कि सरकारी प्रक्रिया, एनओसी व फॉरेस्ट क्लीयरेंस बड़ी वजह बनी है. 

विज्ञापन

फॉरेस्ट क्लीयरेंस के कारण अटका मामला 

बताया गया कि 69.240 हेक्टेयर की परासी सोना खदान की नीलामी 1.11.2017 को करायी गयी थी. जिसे रुंगटा माइंस लिमिटेड ने हासिल किया था. कंपनी को 2.1.2021 तक खदान से उत्पादन आरंभ करना था. लेकिन अवधि समाप्त होने पर भी इससे उत्पादन शुरू नहीं हो सका. इसकी वजह फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं मिलना बतायी गयी. लंबी अवधि बीतने पर राज्य सरकार ने आवंटन रद्द कर दिया. 

इसी तरह 272.651 हेक्टेयर के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित एक बड़ा पहाड़डीहा गोल्ड ब्लॉक की नीलामी 26.10.2016 को हुई थी. जिसे मैथन इस्पात लिमिटेड ने हासिल किया था. लेकिन तय अवधि में खदान का संचालन नहीं हो सका. यहां भी फॉरेस्ट क्लीयरेंस की वजह बनी. 

इसे भी पढ़ें: BGR माइंस पर INTUC का हमला, बोले सुरजीत नागवाला - रैयत-विस्थापितों को ठगना बंद करे, नहीं तो होगी तालाबंदी

सारंडा संरक्षित जोन में आता है भनगांव आयरन ओर ब्लॉक

 भनगांव आयरन ओर ब्लॉक झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी ब्लॉक (सारंडा वन प्रभाग) में स्थित लौह अयस्क खदान क्षेत्र है. 2018 में झारखंड सरकार द्वारा आयोजित ई-नीलामी के माध्यम से यह ब्लॉक साउथ-वेस्ट माइनिंग लिमिटेड को आवंटित हुआ था. साउथ-वेस्ट माइनिंग लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू ग्रुप के स्वामित्व वाली खनन कंपनी है. इसे फॉरेस्ट क्लीयरेंस व अन्य एनओसी नहीं मिल सकी है.

इन खदानों का रद्द हुआ एलओआइ 

कोल ब्लॉककंपनीनीलामी का वर्ष
पहाड़ीडीह गोल्ड ब्लॉक, पश्चिम सिंहभूममैथन इस्पात लिमिटेड26.10.2016
परासी गोल्ड एंड एसोसिएटेड मिनरल्स, तमाड़रांची-रुंगटा माइंस लिमिटेड01.11.2017
भननगांव आयरन ओर ब्लॉकपश्चिम सिंहभूम-साउथ वेस्ट माइंडिंग लिमिटेड28.06.2018
डुलसुलमा ग्रेफाइट ब्लॉकपलामू टीम जियो रिसोर्सेज प्रा. लि.1. 03.2019
लेसलीगंज ग्रेफाइट ब्लॉकपलामू टीम जियो रिसोर्सेज प्रा. लि.01.08.2018

इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC मामलों की धीमी जांच पर हाईकोर्ट नाराज, सरकार को लगाई फटकार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola