नरकोपी स्टेशन पर चलती मेमू ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, युवक के दोनों हाथ कटे; रिम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन

बेड़ो फोटो- घायल एतवा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नरकोपी रेलवे स्टेशन पर एक युवक की चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश भारी पड़ गई. इस हादसे में उसके दोनों हाथ कट गए, जिसे गंभीर हालत में रिम्स रेफर किया गया है.

विज्ञापन

बेड़ो. नरकोपी रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से मांडर के बरगड़ी गांव निवासी एतवा होरो के दोनों हाथ कट गये. घटना करीब सवा पांच बजे की है.

विज्ञापन

बताया गया कि एतवा होरो लोहरदगा से रांची जा रही मेमू ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान वह नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे में उसके दोनों हाथ कट गये.

घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ ने घायल को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola