अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
गोंदलीपोखर में इंडियन ओवरसीज बैंक के समीप सोमवार रात सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी.
विज्ञापन
अनगड़ा.
गोंदलीपोखर में इंडियन ओवरसीज बैंक के समीप सोमवार रात सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पुड़ीटोला, जोन्हा निवासी मनसा मुंडा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मनसा मुंडा गोंदलीपोखर स्थित एक कार वॉशिंग सेंटर में काम करता था. सोमवार रात करीब 8.30 बजे वह होटल से खाना खाकर वापस वॉशिंग सेंटर की ओर जा रहा था. इसी दौरान सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे मनसा मुंडा की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है. युवक की असामयिक मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन