Photos: फ्लॉप रहा नियोजन नीति के खिलाफ यूथ एसोसिएशन का झारखंड बंद

Updated at : 10 Apr 2023 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
Photos: फ्लॉप रहा नियोजन नीति के खिलाफ यूथ एसोसिएशन का झारखंड बंद

झारखंड में नई नियोजन नीति के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन ने झारखंड बंद आहूत किया था. 10 अप्रैल को झारखंड बंद को लेकर जगह-जगह पर पुलिस प्रशासन की तैनाती बढ़ा दी गयी थी, लेकिन यह बंद बिल्कुल बेअसर दिखा. चौक-चौराहों पर हर दिन की तरह चहल-पहल रही. स्थिति बिल्कुल सामान्य रही.

विज्ञापन
undefined

झारखंड में नई नियोजन नीति के विरोध में यूथ एसोसिएशन का झारखंड बंद पूरी तरह से फ्लॉप रहा. ये तस्वीर झारखंड बंद के दिन रांची के कचहरी चौक की है, जहां स्थिति सामान्य दिखी.

undefined

झारखंड बंद के दिन भी रांची की सड़कों पर आवाजाही हर रोज की तरह सामान्य ही दिखी.

undefined

खास बात यह है कि नई नियोजन नीति के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन की ओर से बंद का आवाहन तो किया गया था, लेकिन बंद समर्थक सड़क पर उतरे ही नहीं.

undefined

बंद समर्थक भले ही सड़क पर ना उतरे हों, लेकिन रांची पुलिस पूरी तरह से तैयार थी. रांची के हर चौक-चौराहे पर पुलिस जवान गश्ती में रहे.

undefined

हरमू बायपास में भी आवाजाही आम दिनों की तरह ही देखने को मिली. वहीं चौक के किनारे पुलिस बल भी खड़े दिखे.

undefined

यह तस्वीर बिरसा चौक की है. जहां झारखंड बंद के दिन सुबह-सुबह स्थिति बेहद सामान्य दिखी.

undefined

रांची के बाजार भी रोज की तरह खुले दिखे. बंद का कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला.

undefined

इधर झारखंड बंद को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पर भी पुलिस जवान तैनात रहे.

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola