Ranchi News : वाहन जांच के दौरान पल्सर छोड़ भागा युवक, वाहन सीज

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : वाहन जांच के दौरान पल्सर छोड़ भागा युवक, वाहन सीज

जुर्माना के बदले डीटीओ ने गुलाब फूल बांटा

विज्ञापन

रांची़ सड़क सुरक्षा माह के तीसरे दिन शुक्रवार को करम टोली चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. इसी दौरान एक पल्सर को जांच में पकड़ा गया, तो युवक बाइक छोड़ कर ही भाग गया. वाहन मालिक का नाम पूछने पर भी वह युवक सही से नाम नहीं बता पा रहा था. इसके बाद वाहन को सीज कर थाना भेज दिया गया. आशंका है कि यह संदिग्ध वाहन है. वाहन रांची जिला में निबंधित है. जबकि, वाहन मालिक खूंटी का निवासी है. वाहन मालिक के मोबाइल पर कॉल करने पर नंबर नाॅट रिचेबल बता रहा था. वाहन के आगे और पीछे नंबर प्लेट पर टेप भी चिपकाया गया था. 25 वाहनों की हुई जांच, 10 वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाये गये : शुक्रवार को लगभग 25 दो पहिया वाहनों की जांच की गयी. इसमें से लगभग 10 वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाये गये. हालांकि, किसी भी वाहन चालकों पर जुर्माना नहीं किया गया. इन वाहन चालकों को डीटीओ अखिलेश कुमार ने खुद गुलाब फूल देकर नियमों का हर हाल में पालन को कहा. साथ ही डीटीओ कार्यालय में भी कई युवकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola