महिला फुटबॉल लीग: सुपर सिक्स में तरुण घोष की टीम जीती

Updated:
विज्ञापन

छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से खेलगांव में आयोजित स्वर्गीय अमिताभ चौधरी रांच��� महिला फुटबॉल लीग के सुपर सिक्स में शनिवार को तरुण घोष की टीम ने जीत दर्ज की.

विज्ञापन

रांची. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से खेलगांव में आयोजित स्वर्गीय अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग के सुपर सिक्स में शनिवार को तरुण घोष की टीम ने जीत दर्ज की. जबकि जेएसएसपीएस व लिटिल एंजेल गोवा रेड का मुकाबला गोल रहित समाप्त हुआ. पहला मुकाबला जेएसएसपीएस व लिटिल एंजेल गोवा रेड का बेहद रोमांचक रहा. स्टार खिलाड़ियों से सजी जेएसएसपीएस को लिटिल एंजेल गोवा रेड के खिलाड़ियों ने एक नहीं चलने दी. शुरू से ही रेड की खिलाड़ियों ने रणनीति बनाकर खेला. खेल के अंत तक जेएसएसपीएस के खिलाड़ी गोल करने को लेकर जूझते रहे. आखिरी में रेफरी का सिटी बजा व मैच गोल रहित पर जाकर समाप्त हुआ. दोनों टीमों ने 1-1 अंक हासिल किये. दूसरे मैच में तरुण घोष एफसी धुर्वा ने कड़े संघर्ष के बाद युवा क्लब को 2-1 से पराजित किया. तरुण घोष के लिए 34वें मिनट में सीमा किस्पोट्टा व 45वें मिनट में रौशनी वर्मा ने गोल किया. वहीं युवा की ओर से 52वें मिनट में एकमात्र गोल पूजा कुमारी ने दागा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola