रामनवमी की शोभायात्रा में दिखेगी नारी शक्ति
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :16 Apr 2024 12:56 AM (IST)
विज्ञापन

Birsa Munda
रामनवमी की शोभायात्रा में इस वर्ष भी नारी शक्ति दिखेगी. हाथों में ध्वजा लिये और अस्त्र-शस्त्र भांजते महिलाएं प्रतिभा दिखाायेंगी.
विज्ञापन
रांची. रामनवमी की शोभायात्रा में इस वर्ष भी नारी शक्ति दिखेगी. हाथों में ध्वजा लिये और अस्त्र-शस्त्र भांजते महिलाएं प्रतिभा दिखाायेंगी. ढोल-नगाड़ों और ताशा पार्टी की धुन पर शोभायात्रा में शामिल होंगी. सिर पर पगड़ी और मां भवानी की लाल चुनरी ओढ़े महिलाओं का जोश देखते ही बनेगा. राजधानी में वर्ष 2009 से ही महिलाएं रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हो रही हैं.
2013 से शोभायात्रा निकाल रहा केंद्रीय महिला श्री महावीर मंडल
केंद्रीय महिला श्री महावीर मंडल की महिलाएं रामनवमी की शोभायात्रा में अस्त्र-शस्त्र और हाथों में महावीरी पताका लेकर शामिल होंगी. इसमें पूरे जिले की महिलाएं शरीक होंगी. शोभायात्रा महावीर चौक स्थित दुर्गा मंदिर ट्रस्ट से निकलेगी. करीब 200 महिलाएं प्रतिभा दिखायेंगी. मंडल की संरक्षक आभा सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2013 से केंद्रीय महिला श्री महावीर मंडल की शोभायात्रा निकाली जा रही है.ढोल-नगाड़े की धुन पर नारी सेना निकालेगी शोभायात्रा
नारी सेना की अलग-अलग टोलियां रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल होती हैं. महिलाएं हैरतअंगेज करतब दिखाती हैं. 100 से ज्यादा महिलाएं तलवार और लाठी भांजते निकलती हैं. ढोल-नगाड़ा और ताशा की धुन लाठियां भांजती हैं. इनकी शोभायात्रा पहाड़ी मंदिर, रातू रोड, महावीर चौक, अलबर्ट एक्का चौक से गुजरकर तपोवन मंदिर पहुंचेगी. नारी सेना की अध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया कि 2009 से नारी सेना रामनवमी शोभायात्रा का हिस्सा बन रही है. इस वर्ष 11 विराट झंडे के साथ महिलाएं शोभायात्रा में शामिल होंगी.महावीर मंडल महिला समिति की 300 महिलाएं शामिल होंगी
महावीर मंडल महिला समिति की 300 महिलाएं अस्त्र-शस्त्र के संग शोभायात्रा में शामिल होंगी. शोभायात्रा पहाड़ी मंदिर से निकलकर रातू रोड, महावीर चौक होते हुए सर्जना चौक पहुंचेगी. पीले और भगवा रंगोें के परिधान में महिलाएं शामिल होंगी. शोभायात्रा में हटिया, हरमू, पहाड़ी टोला की महिलाएं भी शामिल होंगी. समिति अध्यक्ष शोभा यादव ने बताया कि तीन वर्षों से शोभायात्रा में मंडल शामिल हो रहा है.2008 से सेवा शिविर लगा रही नारी शक्ति सेना
नारी शक्ति सेना इस वर्ष भी राम भक्तों के लिए सेवा शिविर लगायेगी. नारी शक्ति सेना 2008 से रामनवमी शोभायात्रा में सेवा शिविर लगा रही है. सेना की केंद्रीय अध्यक्ष सुचिता तिवारी ने बताया कि सिर पर पगड़ी बांधे और माता रानी की चुनरी ओढ़े महिलाएं शोभायात्रा में सेवा देंगी.—
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




