मांडर में वज्रपात से 35 वर्षीय महिला की मौत, बारिश के बीच मवेशियों के लिए घास लेने गयी थी सहीना
गोरे गांव में शनिवार शाम वज्रपात की घटना में सहीना खातून (35) की दर्दनाक मौत हो गई. वह अपने मवेशियों के लिए घास लेने निकली थी. इस घटना से परिवार में गहरा मातम छा गया है.
मांडर. थाना क्षेत्र के गोरे गांव में शनिवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से सहीना खातून (35) की मौत हो गयी. बताया गया कि बारिश शुरू होने के बाद शाम करीब पांच बजे सहीना अपने घर के समीप बारी में मवेशियों के लिए पहले से काटकर रखे घास को लाने गयी थी. इसी दौरान वज्रपात होने से वह उसकी चपेट में आकर बेहोश हो गयी.
परिजन उसे तत्काल मांडर के एक निजी अस्पताल ले गये. वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया. परिजन उसे रांची के कई निजी अस्पतालों में ले गये, लेकिन इलाज नहीं हो सका. इसके बाद देर रात सहीना को रिम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
रविवार को रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. सहीना के तीन बच्चे हैं. महिला की आकस्मिक मौत से परिवार में मातम है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए