कार व स्कूटी की टक्कर में महिला की मौत
Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बरवादाग के समीप रांची-मुरी सड़क पर रविवार को दोपहर सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गयी
विज्ञापन
प्रतिनिधि, अनगड़ा.
थाना क्षेत्र के बरवादाग के समीप रांची-मुरी सड़क पर रविवार को दोपहर सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान मुन्नी उरांव (49) पति स्व फूलचंद उरांव के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार मुन्नी उरांव स्कूटी से अपने घर महुआटोली, होटवार से अपने पैतृक गांव खपचाबेड़ा, सिल्ली पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी. इसी दौरान बरवादाग के पास विपरीत दिशा से आ रही कार जेएच 05बीजेड 2078 ने उनकी स्कूटी जेएच 01सीएम 7416 को टक्कर मार दी. जिससे महिला सड़क पर गिर कर घायल हो गयी. हादसे में पैर टूट गया था और दर्द से वे बेहोश हो गयी. दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और आजसू कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को इलाज के लिए आनन-फानन में मेसो अस्पताल जोन्हा पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्हें सीएचसी अनगड़ा रेफर किया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना मिलने पर अनगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और स्कूटी दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन