MBA के बाद बेंगलुरु में नौकरी, इंगेजमेंट टूटने के बाद रांची लौटी युवती ने की आत्महत्या
रांची के न्यू पुंदाग में 32 वर्षीय युवती विजयश्री नायक ने सगाई टूटने के बाद तनाव में आकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है.
रांचीः न्यू पुंदाग के जगन्नाथ विहार कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मृतिका की पहचान विजयश्री नायक (32 वर्ष) के रूप में हुई है. विजयश्री बंगलुरू की एक कंपनी में नौकरी करती थी. वह सिम्बॉसिस से एमबीए करने के बाद बंगलुरू में रहकर काम कर रही थी. पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले उसकी इंगेजमेंट टूट गई थी. इसके बाद से वह तनाव में रहने लगी थी.
बंगलुरू से रांची लेकर आए थे पिता
जानकारी के अनुसार, विजयश्री के पिता विजय शंकर नायक उसे बंगलुरू से रांची लेकर आए थे. शुक्रवार की दोपहर करीब 3.30 बजे परिवार को घटना की जानकारी हुई. सूचना मिलने पर पुंदाग पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.
ये भी पढ़ें- रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, जानें अपने इलाके का समय
मौके से सुसाइड नोट बरामद
पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. इसमें विजयश्री ने एक और मौका दिए जाने की बात लिखी है. साथ ही कंपनी का लैपटॉप लौटाने और बैंक खाते, कंपनी और बीमा से मिलने वाली राशि परिवार को देने की बात भी लिखी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मानसिक दबाव में हों तो परिवार से बात करें
जिंदगी अनमोल है. किसी भी मुश्किल परिस्थिति में धैर्य नहीं खोना चाहिए. यदि किसी तरह का मानसिक दबाव महसूस हो रहा हो, तो परिवार के किसी भरोसेमंद सदस्य से बात करें और मनोचिकित्सक की सलाह लें. परिवार और करीबी लोगों का साथ ऐसे समय में महत्वपूर्ण हो सकता है. खुद को अकेला न रखें और मदद लेने में संकोच न करें.
ये भी पढ़ें- झारखंड में निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून, आयुष्मान-अबुआ कार्ड से मिलेगा लाभ
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए