बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड में छाए रह सकते हैं बादल, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का क्षेत्र बन रहा है. 48 घंटे के बाद यह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा, जिसका असर झारखंड समेत देश के कई राज्यों में देखा जाएगा. अभी झारखंड का मौसम कैसा है, यहां पढ़ें.
Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी देखा जा रहा है. डालटेनगंज और आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश हुई. राजधानी रांची सहित कई इलाकों में बादल छाए रहे. इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में अभी कोई गिरावट नहीं आई है. मौसम केंद्र ने बताया है कि झारखंड के उत्तरी हिस्सों को छोड़ अन्य इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. 29 नवंबर को संताल परगना में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. अभी मौसम शुष्क रहेगा. उत्तरी इलाका छोड़ बारिश का अनुमान नहीं है. मौसम केंद्र ने बताया है कि चार दिसंबर तक ऐसी ही स्थिति रहेगी. मंगलवार को भी बादल के कारण राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26 तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.
बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन, फिर चक्रवाती तूफान
मौसम केंद्र ने प्रभात खबर को बताया है कि गुजरात के उत्तरी क्षेत्र में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन इस वक्त राजस्थान और उससे सटे पश्चिमी मध्यप्रदेश में स्थित है. वहीं, दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे मलक्का स्ट्रेट में बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ गया है. एक दिन पहले यह दक्षिण अंडमान सागर में था. 30 नवंबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में इसके डिप्रेशन में तब्दील होने की उम्मीद है. इसके बाद 48 घंटे के अंदर यह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा, ऐसी संभावना है. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान लौहनगरी जमशेदपुर में दर्ज किया गया. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.
Also Read: Weather Forecast: बढ़ने लगी ठंड, जानें अगले 4 दिनों में कैसा रहा झारखंड का मौसम, कितना गिरेगा पारा
जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
मौसम विभाग के मुताबिक, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 3.1 डिग्री अधिक है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है. डालटेनगंज का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम 24.9 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




