चुनाव में सभी मतदान केंद्रों की 4D कैमरा के माध्यम से वेबकास्टिंग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 May 2024 5:09 PM
लोकसभा चुनाव-2024 में सभी मतदान केंद्रों पर 4D कैमरा के माध्यम से वेबकास्टिंग की जायेगी. इस वेबकास्टिंग पर मुख्य निर्वाचन कार्यालय, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के साथ भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से मानिटरिंग की जायेगी.
रांची (प्रमुख संवाददाता). लोकसभा चुनाव-2024 में सभी मतदान केंद्रों पर 4D कैमरा के माध्यम से वेबकास्टिंग की जायेगी. इस वेबकास्टिंग पर मुख्य निर्वाचन कार्यालय, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के साथ भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से मानिटरिंग की जायेगी. इस बार के चुनाव में मतदान केंद्र के अंदर व बाहर (दोनों ओर) के फीड पर विभिन्न स्तरों से मानिटरिंग की जायेगी. उक्त बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) के रवि कुमार ने कही. वह बुधवार को निर्वाचन सदन में सभी जिलों में वेबकास्टिंग, जीपीएस ट्रैकिंग व ह्वीकल मैनेजमेंट हेतु गठित सेल के नोडल पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे. वाहनों का भुगतान व मतदान कार्य से मुक्त ससमय करें उन्होंने कहा कि मतदान कार्य में लगे वाहनों का भुगतान ससमय करते हुए उसे मतदान कार्य से मुक्त करें. वाहन के प्रबंधन में सभी जिलों के पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें. किसी प्रकार के संशय की स्थिति में मुख्यालय में गठित वाहन प्रबंधन कोषांग से विमर्श कर निर्णय लें. उन्होंने कहा कि वाहनों के प्रबंधन में इस बात का ध्यान रखें कि निर्वाचन के दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी सुगमता से बहाल रहे. उन्होंने चालकों की खुराकी, पेट्रोल पंप मालिकों को एडवांस पेमेंट, वाहन मालिकों को एडवांस पेमेंट आदि विषयों पर जिलों में किये जा रहे कार्य को लेकर वाहन प्रबंधन की समीक्षा की. साथ ही इन सबका वीएमएस पोर्टल पर संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जीपीएस ट्रैकिंग से इवीएम वाले वाहनों पर रखी जायेगी नजर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर इवीएम पहुंचाने वाले वाहनों में जीपीएस लगाकर इसकी मानिटरिंग करने व संधारण गृह में इवीएम के संधारण के उपरांत ही जीपीएस को हटाने का निर्देश दिया. बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, संयुक्त परिवहन आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश सहित मुख्यालय, जिला स्तर पर गठित वेबकास्टिंग, जीपीएस ट्रैकिंग व ह्वीकल मैनेजमेंट प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










