खूंटी, मझगांव, बहरागोड़ा में बारिश के बाद रांची, जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में कैसा रहेगा आज का मौसम

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा.

Weather Today December 23: खूंटी, मझगांव, बहरागोड़ा में बारिश के बाद झारखंड की राजधानी रांची के अलावा जमशेदपुर और डालटेनगंज में कैसा रहेगा आज का मौसम.

विज्ञापन

Weather Today December 23: खूंटी जिले के तोरपा और दियाकेल, पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव और पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में हुई बारिश के बाद रांची, जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में सोमवार (23 दिसंबर) का मौसम कैसा रहेगा. मौसम में बदलाव होगा या नहीं. सर्दी बढ़ेगी या तापमान में होगी वृद्धि. तमाम तरह के सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं. मौसम विभाग इस बारे में क्या कह रहा है, आइए, आपको बताते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड में कैसा रहा पिछले 24 घंटे का मौसम

रांची, जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में आज का मौसम कैसा रहेगा, इसके पहले यह जान लीजिए कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम कैसा रहा. कहां-कहां बारिश हुई. कहां का उच्चतम तापमान सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया और सबसे कम न्यूनतम तापमान कहां दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया है कि खूंटी के तोरपा में सबसे ज्यादा 20.6 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान बानो में और सबसे कम न्यूनतम तापमान चतरा में दर्ज किया गया. सिमडेगा के बानो में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और चतरा का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

खूंटी के तोरपा और दियाकेल समेत झारखंड में 4 जगह हुई बारिश

झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले के तोरपा के अलावा दियाकेल में 8 मिलीमीटर वर्षा हुई. पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में 2.4 मिलीमीटर और पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी छाया रहा. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में मौसम से संबंधित कोई विशेष परिस्थितियां नहीं दिख रहीं हैं. अगले 5 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

रांची में आज का मौसम कैसा रहेगा?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि सोमवार को सुबह में आसमान में हल्की धुंध या कोहरा देखने को मिलेगा. बाद में आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान में सुबह में 12 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

जमशेदपुर का आज का मौसम कैसा रहेगा?

जमशेदपुर के मौसम के पूर्वानुमान में कहा गया है कि सुबह में हल्का कोहरा छाया रहेगा. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

डाल्टेनगंज का मौसम कैसा रहेगा आज?

पलामू जिले के डाल्टेनगंज में सुबह में धुंध या कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. डाल्टेनगंज का उच्चतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है.

Also Read

Jharkhand Weather: झारखंड में चतरा सबसे ठंडी जगह, इस शहर में विजिबिलिटी रही सबसे कम

Ranchi Weather: 5 दिन में 8.7 डिग्री बढ़ा कांके का तापमान, जानें रांची में मौसम का हाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि सोमवार को सुबह में आसमान में हल्की धुंध या कोहरा देखने को मिलेगा. बाद में आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान में सुबह में 12 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.