झारखंड के इन जिलों में थोड़ी देर में बारिश-वज्रपात, चलेंगी तेज हवाएं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Warning Today|झारखंड के कई जिलों में थोड़ी देर में मेघ गर्जन के साथ बारिश शुरू होगी. तेज हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि इस दौरान लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है.
Weather Warning Today: झारखंड के कई जिलों में थोड़ी देर में मेघ गर्जन के साथ बारिश शुरू होगी. तेज हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि इस दौरान लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है.
मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम केंद्र रांची ने थोड़ी देर पहले येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) जारी करते हुए कहा है कि पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम के कुछ हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. इस दौरान मेघ गर्जन भी होंगे और वज्रपात की भी आशंका है.
Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड का तापमान 39 डिग्री के पार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
वर्षा के साथ होगा वज्रपात, चलेंगी तेज हवाएं
इतना ही नहीं, मेघ गर्जन और वर्षा-वज्रपात के अलावा तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है. मौसम केंद्र ने कहा है कि हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. यही वजह है कि लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
क्या सावधानी बरतें
मौसम केंद्र के मुताबिक, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है. इसलिए लोगों को सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी चाहिए. किसी पेड़ या बिजली के पोल के आसपास नहीं रहना चाहिए. अगर बारिश में फंस जायें, तो आसपास के किसी पक्के मकान में छिप जायें.
किसानों के लिए विशेष सलाह
हर हाल में बिजली के खंभों से दूर रहें. किसानों को भी अपने खेत में न जाने की सलाह दी गयी है. कहा गया है कि जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता, किसान अपने खेतों में न जायें. उनकी जान को खतरा हो सकता है. अगर खेत में जाना ही है, तो मौसम के सामान्य होने का इंतजार करें.
मौसम केंद्र ने दिन में जारी की थी ये चेतावनी
हालांकि, दिन में मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए सिर्फ पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की बात कही थी. बाद में नयी चेतावनी जारी की, जिसमें सरायकेला-खरसावां को भी जोड़ दिया. यानी अब पूरे कोल्हान में बारिश-वज्रपात की आशंका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




