बच्चा चोरी के शक में संदिग्ध को ग्रामीणों ने पीटा, स्थिति गंभीर

Updated:
विज्ञापन

पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़/किचटो में रविवार की रात आठ बजे बच्चा चोरी के शक में एक व्यक्ति की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी.

विज्ञापन

रांची. पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़/किचटो में रविवार की रात आठ बजे बच्चा चोरी के शक में एक व्यक्ति की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. इसकी सूचना मिलने पर पिपरवार पुलिस चिरैयाटांड़ पहुंची और मारपीट मेें घायल हुए आरोपी व्यक्ति को मुक्त कराया. बाद में पुलिस उसे बचरा क्षेत्रीय अस्पताल ले गयी. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको रिम्स रेफर कर दिया गया.

मारपीट का वीडियो भी वायरल

ग्रामीणों द्वारा की गयी मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है. ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी अपना नाम रामपति रजवार बता रहा है. लेकिन अपना पता कभी रामगढ़, तो कभी हजारीबाग बता रहा है. इधर मारपीट के कारण आरोपी बेसुध हो गया था, लेकिन पूछे जाने पर बच्चा चोरी करने की बात भी स्वीकार कर रहा था. उसने बताया कि जिनके बच्चे नहीं होते हैं, वह उन्हें बच्चे की चोरी कर सौंप देता है. वह इस धंधे में तीन साल से है और अब तक तीन बच्चों की चोरी कर चुका है. फिलहाल उसे पिपरवार पुलिस हिरासत में लेकर इलाज करा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola