कोरोना से जंग : ग्रामीणों ने सील की गांव की सीमा, बाहरियों के प्रवेश पर लगी रोक, जबरन निकलने पर जुर्माना

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Mar 2020 5:36 AM

विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में गांव के ग्रामीण भी लगातार शामिल हो रहे हैं. प्रखंड के जोन्हा, कुम्हारटोली, बुकी, गेतलसुद, चमघटी, हेसल, सोसो, जाराटोली, बानपुर सहित दर्जन भर गांवों के ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव की सड़कों पर बैरिकेटिंग कर सील कर दिया.

विज्ञापन

अनगड़ा : कोरोना के खिलाफ लड़ाई में गांव के ग्रामीण भी लगातार शामिल हो रहे हैं. प्रखंड के जोन्हा, कुम्हारटोली, बुकी, गेतलसुद, चमघटी, हेसल, सोसो, जाराटोली, बानपुर सहित दर्जन भर गांवों के ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव की सड़कों पर बैरिकेटिंग कर सील कर दिया. युवा पहरेदारी भी कर रहे हैं. ग्रामीणों ने जबरन निकलने पर जुर्माना का प्रावधान भी किया है. इधर सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, बीडीओ उत्तम प्रसाद, सीओ देवप्रिया व थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने क्षेत्र के दुकानों का निरीक्षण किया. इस क्रम में उपलब्ध सामग्री व मूल्य की जानकारी ली.

दुकानदारों को मुनाफाखोरी और जमाखोरी से बचने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्राहकों से अधिक राशि वसूले जाने की स्थिति में दुकानदार सीधे जेल जायेंगे. ग्रामीणों को खाद्यान्न उपलब्ध हो इस दिशा में लगातार माॅनिटरिंग की जा रही है. इधर गेतलसुद क्षेत्र में अनगड़ा हुंडरू फॉल सड़क को भी बैरिकेडिंग कर ग्रामीणों ने बंद कर दिया है. सड़क पर निकलने वाले लोगों पर तख्तियां टांग कर सोशल साइट पर जारी भी किया जा रहा है. वहीं क्षेत्र के लोगों को खाद्यान्न तो थोड़ा ऊंचे मूल्य पर उपलब्ध हो रहा है, लेकिन हरी सब्जियों के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ रही है.

बाहरियों के गांव में प्रवेश पर लगी रोक

हटिया. तुपुदाना के डूंगरी गांव में गुरुवार को प्रत्येक सड़क पर बैरियर लगा कर बाहरी लाेगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है. जानकारी के अनुसार दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु से पांच आदमी घर आ गये थे और रात में रुके थे. गांव वालों को जब सूचना मिली तो उन्होंने जिला प्रशासन को सूचित किया. सूचना के बाद मेडिकल टीम गांव में आकर सभी का चेकअप कर चली गयी. लेकिन ग्रामीण काफी डरे हुए हैं. इसके बाद ग्रामीणों ने ग्रामसभा कर बाहरी लोगों के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी.

दीवार लेखन कर बाहरी लोगों को गांव में प्रवेश पर रोक

बेड़ो. प्रखंड के कई गांवों में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए दीवार लेखन किया गया है. इधर अंबाटोली में युवकों ने कोरोना वायरस से रक्षा के लिए झारखंड में लॉक डाउन को लेकर गली मुहल्ले ब्लूटूथ स्पीकर के माध्यम से जागरूकता फैलाते हुए लोगों को सजग और सतर्क रहते हुए घरों में रहने की अपील की. युवकों ने बाहरी लोगों के मुहल्ले में प्रवेश पर प्रतिबंध व जांच के बाद ही प्रवेश किये जाने को लेकर दीवार लेखन भी किया. जागरूकता फैलानेवाले युवकों में संतोष दास, गोबिंदा मोदक, भोला उरांव, दीपक व प्रकाश शामिल हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola