Ranchi news : महिला पर्यवेक्षिका नियुक्ति के लिए प्रमाणपत्र की जांच 11 से

Updated:
विज्ञापन
Ranchi news : महिला पर्यवेक्षिका नियुक्ति के लिए प्रमाणपत्र की जांच 11 से

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग

विज्ञापन

रांची. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की मेधा सूची के आधार पर द्वितीय चरण के लिए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच 11 जून 2025 से होगी. जांच नामकुम स्थित आयोग कार्यालय में सुबह 10 बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक होगी. अभ्यर्थी को जांच शुरू होने से एक घंटा पहले जांच स्थल पर पहुंचना होगा. जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन में दिये गये प्रमाणपत्र की मूल प्रति, एक स्व हस्ताक्षरित छाया प्रति तथा हाल में खींचा गया एक पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो अनिवार्य है. आयोग ने कुल 121 अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र जांच के लिए आयोग कार्यालय बुलाया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रमाणपत्र की जांच के लिए आमंत्रित किया जाना अभ्यर्थियों का अंतिम चयन नहीं है. प्रमाणपत्र की जांच में अनुपस्थित अभ्यर्थी 14 जून 2025 को अपराह्न दो बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक अपने प्रमाणपत्र की जांच करा सकते हैं. इसमें अनुपस्थित अभ्यर्थी को बाद में कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola