ePaper

Ranchi news : उषा मार्टिन के कर्मियों को मिलेगा 25350 रुपये बोनस

Updated at : 30 Sep 2024 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

वित्तीय वर्ष 2023-24 की बोनस समझौता वार्ता में लिया गया निर्णय. समझौते में मजदूर यूनियन की ओर से संगठन के अध्यक्ष व पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन

रांची. उषा मार्टिन टाटीसिलवे के कर्मियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 25350 (पच्चीस हजार तीन सौ पचास रुपये) बोनस के रूप में मिलेगा. वित्तीय वर्ष 2023-24 की बोनस समझौता वार्ता सौहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. समझौते के बाद कारखाना से जुड़ी सभी तीन यूनियनों के प्रतिनिधियों ने संतोष जताया. समझौते में मजदूर यूनियन की ओर से संगठन के अध्यक्ष व पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने अहम भूमिका निभायी. उन्होंने कहा कि यह सम्मानजनक बोनस समझौता प्रबंधन और मजदूरों के बीच मजबूत संबंध को दर्शाता है. इससे कारखाना में आपसी सहयोग में बढ़ोतरी होगी. उषा मार्टिन प्रबंधन और इंजीनियरिंग मजदूर सभा, उषा बेल्ट्रान वर्कर्स यूनियन एवं उषा इसमाइल इंजीनियरिंग मजदूर सभा के संयुक्त तत्वावधान में यह समझौता संपन्न हुआ. प्रबंधन की ओर से एसबीएन शर्मा, एनएन झा, थॉमस वर्गीस, मनीष राज और विवेक प्रभाकर ने प्रतिनिधित्व किया. कामगार प्रतिनिधि इंजीनियरिंग मजदूर सभा के अध्यक्ष पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष आरके मिश्रा, महामंत्री दशरथ महतो, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, सहजनाथ महतो, विष्णु महतो, कामेश्वर पांडेय व प्रकाश बूत कुमार और कोषाध्यक्ष विगना महतो, उषा बेल्ट्रान वर्कर्स यूनियन के महामंत्री बादल बूत कुमार व विश्वकर्मा महतो, सहायक मंत्री बीके राय व विष्णु पांडेय, कोषाध्यक्ष सुखदेव महतो एवं उषा स्मॉल इंजीनियरिंग मजदूर सभा के महामंत्री विष्णु महतो, कोषाध्यक्ष उमाशंकर महतो और कजरू मुंडा के साथ तीनों संगठनो के कार्यकरिणी सदस्य विश्वनाथ कुमार, रणजीत सिंह, संतोष कुमार राय, संजय सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेश अनिल तिग्गा, मोहन महतो, बीगल लोहरा, बिंदेश्वर महतो, ब्रतु महतो, विष्णुचरण महतो, कजरु मुंडा, सोनार कुम्हार और संजय कुमार सिंह आदि बोनस समझौता के मौके पर उपस्थित थे. उषा मार्टिन टाटीसिलवे के कर्मियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 25350 (पच्चीस हजार तीन सौ पचास रुपये) बोनस के रूप में मिलेगा. वित्तीय वर्ष 2023-24 की बोनस समझौता वार्ता सौहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. समझौते के बाद कारखाना से जुड़ी सभी तीन यूनियनों के प्रतिनिधियों ने संतोष जताया. समझौते में मजदूर यूनियन की ओर से संगठन के अध्यक्ष व पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने अहम भूमिका निभायी. उन्होंने कहा कि यह सम्मानजनक बोनस समझौता प्रबंधन और मजदूरों के बीच मजबूत संबंध को दर्शाता है. इससे कारखाना में आपसी सहयोग में बढ़ोतरी होगी. उषा मार्टिन प्रबंधन और इंजीनियरिंग मजदूर सभा, उषा बेल्ट्रान वर्कर्स यूनियन एवं उषा इसमाइल इंजीनियरिंग मजदूर सभा के संयुक्त तत्वावधान में यह समझौता संपन्न हुआ. प्रबंधन की ओर से एसबीएन शर्मा, एनएन झा, थॉमस वर्गीस, मनीष राज और विवेक प्रभाकर ने प्रतिनिधित्व किया. कामगार प्रतिनिधि इंजीनियरिंग मजदूर सभा के अध्यक्ष पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष आरके मिश्रा, महामंत्री दशरथ महतो, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, सहजनाथ महतो, विष्णु महतो, कामेश्वर पांडेय व प्रकाश बूत कुमार और कोषाध्यक्ष विगना महतो, उषा बेल्ट्रान वर्कर्स यूनियन के महामंत्री बादल बूत कुमार व विश्वकर्मा महतो, सहायक मंत्री बीके राय व विष्णु पांडेय, कोषाध्यक्ष सुखदेव महतो एवं उषा स्मॉल इंजीनियरिंग मजदूर सभा के महामंत्री विष्णु महतो, कोषाध्यक्ष उमाशंकर महतो और कजरू मुंडा के साथ तीनों संगठनो के कार्यकरिणी सदस्य विश्वनाथ कुमार, रणजीत सिंह, संतोष कुमार राय, संजय सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेश अनिल तिग्गा, मोहन महतो, बीगल लोहरा, बिंदेश्वर महतो, ब्रतु महतो, विष्णुचरण महतो, कजरु मुंडा, सोनार कुम्हार और संजय कुमार सिंह आदि बोनस समझौता के मौके पर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola