ePaper

अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, तीन की मौत, एक घायल

Updated at : 25 May 2022 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, तीन की मौत, एक घायल

बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मक्का मुख्य सड़क पर अनियंत्रित बोलेरो (जेएच 01 इएन 0756) पेड़ से जा टकरायी. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया.

विज्ञापन

रांची : बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मक्का मुख्य सड़क पर अनियंत्रित बोलेरो (जेएच 01 इएन 0756) पेड़ से जा टकरायी. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. बताया जा रहा है कि बोलेरो में चार लोग सवार थे. दुघर्टना की वजह बारिश बताया जा रहा है. बारिश की वजह से बोलेरो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बोलेरो पेड़ से जा टकरायी.

घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची. वाहन समेत मृतकों के साथ घायल को बुढ़मू थाना ले आयी. इस दुघर्टना में घायल बबलू गंझू ने इस बाबत परिजनों को जानकारी दी. जानकारी के अनुसार मृतक परमीट मुंडा (45 वर्ष), सूरज मुंडा (22 वर्ष) और सावना उरांव (उम्र 47 वर्ष) सीसीएल कर्मी थे. सभी इलेक्शन ड्यूटी से लौट रहे थे. इसी दौरान मंगलवार रात 11 बजे दुर्घटना घटी. घायल का इलाज सीएचसी बुढ़मू में चल रहा है. मृतक खलारी थाना क्षेत्र के मानकी के रहने वाले थे. फिलहाल परिजन थाना पहुंचे हुए हैं. पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है. थाना में मृतकों के परिजन कृष्णा मुंडा,सोनू उरांव, सीमा देवी, जयलाल मुंडा, मनोज मुंडा,बिरसा मुंडा, विश्वनाथ मुंडा, अशोक मुंडा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola