रांची में मजदूर नेता उदय शंकर ओझा की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने किया याद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन ने रांची में मजदूर नेता स्वर्गीय उदय शंकर ओझा को उनकी दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. नेताओं ने उन्हें गरीब और मजदूरों की आवाज बताया.

विज्ञापन

रांची. पंडरा बाजार समिति प्रांगण में झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन की ओर से मजदूर नेता स्वर्गीय उदय शंकर ओझा की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ललित नारायण ओझा और उनके परिजनों ने स्वर्गीय ओझा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

गरीब और मजदूरों की आवाज थे उदय शंकर ओझा

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ ने कहा कि स्वर्गीय उदय शंकर ओझा गरीब, मजदूर और युवाओं की सशक्त आवाज थे. विधायक सीपी सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी उनके जीवन को समाज के कमजोर वर्गों के प्रति समर्पित बताया.

वक्ताओं ने कहा कि उदय शंकर ओझा का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

मौके पर विधायक नवीन जायसवाल, कुमार जयमंगल, पूर्व विधायक समरी लाल, राजेश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश प्रसाद, रमाकांत महतो, उषा पांडेय, संजय जायसवाल समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola