Ranchi News : डॉ अभिषेक माइकल खलखो को श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : डॉ अभिषेक माइकल खलखो को श्रद्धांजलि

पेरवांघाघ में डूबने से हो गयी थी मौत

विज्ञापन

रांची. एमबीबीएस वर्ष 2019 बैच के छात्र डॉ अभिषेक माइकल खलखो के असामयिक निधन पर सोमवार को रिम्स के रिमसोनियम हॉल में शाेकसभा की गयी. इसमें छात्र, फैकल्टी और प्रबंधन के अधिकारी शामिल हुए. डॉ अभिषेक माइकल खलखो को श्रद्धांजलि दी. शोकसभा में रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार, डीन डॉ शशि बाला सिंह, अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरुआ, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ शिव प्रिये, उपाधीक्षक-टू डॉ राजीव रंजन और विभिन्न विभागों के सीनियर व जूनियर डॉक्टर शामिल हुए. यहां बता दें कि रिम्स से 26 मेडिकल स्टूडेंट पिकनिक मनाने के लिए रविवार की सुबह तोरपा के पेरवांघाघ आये थे. दोपहर के बाद सभी पेरवांघाघ में नहाने चले गये. नहाने के क्रम में डॉ अभिषेक माइकल खलखो, डॉ कृति वर्द्धन मुंडा, डॉ जासुआ टोप्पो और डॉ अजय मोदी नदी के गहरे पानी में डूबने लगे. अन्य दोस्तों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला, लेकिन डॉ अभिषेक माइकल खलखो की स्थिति बेहद गंभीर थी. ताेरपा से गंभीर अवस्था में डॉ अभिषेक को रिम्स रेफर किया गया था. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola