ePaper

PHOTOS: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समन के विरोध में आदिवासी संगठनों का राजभवन मार्च

Updated at : 19 Jan 2024 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समन के विरोध में आदिवासी संगठनों का राजभवन मार्च

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बार-बार भेजे जा रहे समन के विरोध में आदिवासी संगठनों ने राजधानी रांची में राजभवन मार्च किया. केंद्र व ईडी के खिलाफ नारेबाजी भी की.

विज्ञापन
undefined

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में आदिवासी संगठनों ने शुक्रवार (19 जनवरी) को राजधानी रांची में राजभवन मार्च किया. आदिवासी संगठनों के लोग सुबह से मोरहाबादी मैदान में जुटने लगे थे. दोपहर बाद हाथों में हेमंत सोरेन की तस्वीर, तीर-धनुष और सरना झंडा लेकर राजभवन पर प्रदर्शन करने के लिए रवाना हुए.

undefined

आदिवासी संगठनों के मार्च में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं. इन्होंने हाथ में तख्तियां ले रखीं थीं. इन पर लिखा था- केंद्र सरकार होश में आओ. आदिवासी संगठनों का आरोप है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार के इशारे पर सेंट्रल एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बेवजह परेशान कर रहा है.

undefined

विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए एक युवा नंगे बदन पहुंच गया था. ठिठुरा देने वाले मौसम में बिना कपड़ों के प्रदर्शन में शामिल इस शख्स ने अपने शरीर पर हरे रंग से लिख रखा था- हेमंत है, तो हिम्मत है. बता दें कि हेमंत सोरेन ने ईडी को 20 जनवरी (शनिवार) का समय दिया है.

undefined

शनिवार को ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे. सीएम सोरेन ने आठवें समन के जवाब में ईडी से कहा कि वह उनसे पूछताछ करने के लिए 19 जनवरी को सीएम आवास आ सकते हैं.

Also Read: झारखंड : सीएम हेमंत सोरेन को बार-बार ईडी का समन भेजे जाने का विरोध, साहिबगंज में चक्का जाम, जमकर नारेबाजी
undefined

ईडी ने हेमंत सोरेन को भेजे गए सातवें समन में अपना सुर नरम करते हुए कहा था कि जमीन की खरीद-बिक्री मामले में आपसे पूछताछ करनी है. अपनी सहूलियत के हिसाब से समय और जगह आप तय कर दें, हमारे अधिकारी वहां पहुंच जाएंगे.

undefined

सात समन के बाद भी जब हेमंत सोरेन ने ईडी को संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो ईडी ने फिर सख्त रुख अपनाया. हेमंत सोरेन को आठवीं चिट्ठी लिखी. इसमें कहा गया कि आपको सवालों के जवाब देने ही होंगे.

Also Read: ईडी ने फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा पत्र, कहा- आप नहीं आये तो हम खुद आयेंगे आपके पास
undefined

दूसरी ओर, सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा था कि ईडी के खिलाफ जनता का आक्रोश बढ़ रहा है. कहीं यह वीभत्स रूप न ले ले. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ईडी ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने भी इस पर नाराजगी जताई.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola