रांची पुलिस के 4 पदाधिकारियों का तबादला, विधानसभा थाना प्रभारी का हुआ डिमोशन

रांची पुलिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग.
Transfer Posting News: झारखंड की राजधानी रांची में 4 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. विधानसभा थाना प्रभारी का डिमोशन कर दिया गया है.
Transfer Posting News: रांची के एसएसपी ने 4 पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इसमें एक कनीय अवर निरीक्षक को थाना प्रभारी बनाया गया है, तो एक थाना प्रभारी का ट्रांसफर करते हुए उनको कनीय अवर निरीक्षक बनाया गया है.
पुलिस पदाधिकारियों को नई जगह योगदान देने का निर्देश
एसएसपी कार्यालय ने शुक्रवार को इस आशय का आदेश जारी कर दिया. जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, उसमें एक महिला पुलिस पदाधिकारी भी हैं. सभी 4 पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब नई जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
इन 4 पुलिस पदाधिकारियों की हुई है ट्रांसफर-पोस्टिंग
एसएसपी कार्यालय रांची की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पुलिस अवर निरीक्षक आदिकांत महतो, महिला पुलिस अवर निरीक्षक रेणुका टुडू, पुलिस अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार सिंह और पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार राय का तबादला किया गया है.
किस पुलिस पदाधिकारी का कहां हुआ तबादला
| क्रम | पुलिस पदाधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापन | नव पदस्थापन |
| 1 | निरीक्षक आदिकांत महतो | प्रभारी, डीसीबी शाखा | थाना प्रभारी, कोतवाली |
| 2 | अवर निरीक्षक रेणुका टुडू | कनीय अवर निरीक्षक, बरियातू थाना | महिला थाना प्रभारी, रांची |
| 3 | अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार सिंह | कनीय अवर निरीक्षक बुंडू थाना | थाना प्रभारी, विधानसभा थाना |
| 4 | अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार राय | थाना प्रभारी, विधानसभा थाना | कनीय अवर निरीक्षक कोतवाली थाना |
आदिकांत महतो कोतवाली थाना के प्रभारी बनाए गए
डीसीबी शाखा के प्रभारी पुलिस निरीक्षक आदिकांत महतो को कोतवाली का थाना प्रभारी बनाया गया है. बरियातू थाना की कनीय अवर निरीक्षक रेणुका टुडू को रांची महिला थाना का प्रभारी बना दिया गया है.
विश्वजीत कुमार बने विधानसभा थाना के प्रभारी
बुंडू थाना में पदस्थापित कनीय अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार को विधानसभा थाना प्रभारी बनाया गया है. विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय अब कोतवाली थाना के कनीय अवर निरीक्षक होंगे.
Also Read
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




